"सब सबको जाने-सब सबको माने"

समरसता सेवा संगठन

पंजीयन क्रमांक. : 04/14/01/22988/23
समरस भारत समर्थ भारत

ऐतिहासिक श्रीरामकथा का सफल आयोजन

जबलपुर के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम पृष्ठ:

संस्कारधानी जबलपुर के इतिहास में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जुड़ गया है। परम पूज्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के पावन सानिध्य में, 5 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा ने संपूर्ण शहर को राममय कर दिया। यह जबलपुर के इतिहास का अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित हुआ।

समरसता सेवा संगठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस दिव्य कथा में सर्व समाज के लाखों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्धजनों के अभूतपूर्व सहयोग से यह विशाल आयोजन अपनी पूर्ण गरिमा, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

और देखें
About Us

अपनी बात

संदीप जैन - अध्यक्ष, समरसता सेवा संगठन

समरसता सेवा संगठन का गठन भारतीय सनातन परम्परा और संस्कृति के परिपेक्ष्य में सामाजिक समरसता के लिए कार्य करना है । जिससे हम सभी लोग देश को समरस और समर्थ बनाने में अपना भी कुछ योगदान दे सके । सब सबको जाने - सब सबको माने इस भाव के साथ संगठन की कार्य योजना का शुभारंभ 13 अप्रेल 2023 को पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर , पूज्य पाद जगतगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन उपस्थित में हुआ । सब सबको जाने - सब सबको माने की मूल भावना के साथ समाज को समरस करने के एक मात्र उद्देश्य्य के लिए लगातार विभिन्न जाति समाजो के आराध्यों की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाती है । जिसके माध्यम से उनके विचारों को उनके दर्शन को सर्व समाज के बीच ले जाने का कार्य किया जा रहा है । इसके लिए बर्ष भर के कार्यक्रम भी निर्धारित किये गए है । निश्चित ही समाज के सभी वर्गों के सहयोग से यह अभियान सार्थक होगा ऐसा पूर्ण विश्वास है।

प्रदर्शित वीडियो

प्रस्तावित कार्यक्रम

वर्ष 2026-27

कार्यक्रम
परिवार दिवस के तहत पारिवारिक मूल्यों को समर्पित विशेष आयोजन।
समरसता गौरव दिवस के तहत विशेष गोष्ठी एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजन।
रंगपंचमी के अवसर पर समरंग यात्रा का आयोजन एवं समरसता होली महोत्सव का आयोजन।
नर्मदा प्राकट्य महोत्सव पर वृहद भंडारा एवं सर्वसमाज / सर्वसुझाव बैठक का आयोजन।
संक्रांति महा महोत्सव के तहत पतंग महोत्सव एवं समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन।
युवा शक्ति को समर्पित समरसता प्रीमियर लीग "समरसता मैत्री क्रिकेट कप" प्रतियोगिता का आयोजन।
जन जातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वदेशी एवं गौ वंश की महत्ता आधारित आयोजन।
मातृ शक्ति को समर्पित वृहद समरसता गरबा महोत्सव का आयोजन।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
सावन सोमवार पर श्री रुद्राभिषेक महोत्सव एवं कजलियाँ मिलन महोत्सव तथा "पात्र वितरण" का आयोजन।
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सामूहिक गुरु पूजन एवं वंदन।
वृहद पौधारोपण प्रकृति सेवा महायज्ञ का आयोजन।
नशा मुक्ति एवं मधुमेह पर संगोष्ठी सहित अन्य आयोजन।

विचार और सुझाव

संगठन से जुड़ें