राम कथा

राम कथा के दिन

पवित्र यात्रा गैलरी

राम कथा के प्रत्येक दिन के लिए एक सरल और अधिक सुरुचिपूर्ण गैलरी लेआउट, जिसे समान कार्ड, साफ स्थान और एक गर्म दृश्य शैली के साथ डिज़ाइन किया गया है।

राम कथा
प्रथम दिवस
राम कथा
द्वितीय दिवस
राम कथा
तृतीय दिवस
राम कथा
चतुर्थ दिवस
राम कथा
पंचम दिवस
राम कथा
षष्ठ दिवस
राम कथा
सप्तम दिवस
राम कथा
अष्टम दिवस
राम कथा
नवम दिवस
श्री राघव सेवा
दशम दिवस
प्रथम दिवस

राम कथा

भक्तिमति शबरी

जो सबमें रमे और सबको खुद में रमाए, वही हैं श्रीराम 🚩 संस्कारधानी जबलपुर के गौरीघाट स्थित अवधपुरी में परम पूज्य पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से आयोजित भव्य श्रीराम कथा में राम जन्म के दिव्य उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। महाराजश्री ने बताया कि भगवान श्रीराम का अवतार सम्पूर्ण जगत के मंगल हेतु हुआ है। इस पावन अवसर पर जगद्गुरु सुखानंद द्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी राघवदेवाचार्य जी महाराज तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास जी युवराज, दादा पगलानंद जी महाराज गिरिजानंद जी महाराज, स्वामी रामबहादुर जी महाराज चंद्रशेखरानंद जी महाराज, योगी राजेश दास जी ,स्वामी सुरेन्द्र दास जी उपस्थित रहे। माँ नर्मदा की महिमा, श्रीराम की करुणा और उनके चरित्र की अद्भुत व्याख्या ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा में समरसता का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला, जहां 41 समाजों के प्रतिनिधि यजमान बने। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि जी, विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु जी, विधायक श्री अभिलाष पांडे जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकूज विज जी, श्री लेखराज सिंह मुन्ना जी, प्रो श्री आशुतोष दुबे जी, श्री अश्वनी परांजपे जी, समरसता सेवा संगठन अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. श्री जितेंद्र जामदार जी, सचिव श्री अखिल मिश्रा जी, स्वागत समिति अध्यक्ष श्री गुलशन मखीजा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कथा से पूर्व भव्य नर्मदा कलश यात्रा ने शहर में ऐतिहासिक माहौल निर्मित किया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

तस्वीरें देखें
द्वितीय दिवस

राम कथा

रानी दुर्गावती

श्रीराम कथा । द्वितीय दिवस । संस्कारधानी जबलपुर संस्कारधानी जबलपुर में समरसता सेवा संगठन द्वारा परम पूज्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की श्रीवाणी से भव्य श्रीराम कथा

तस्वीरें देखें
तृतीय दिवस

राम कथा

सामाजिक समरसता

श्रीराम कथा । तृतीय दिवस । संस्कारधानी जबलपुर समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित श्रीराम कथा परम पूज्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की श्रीवाणी से निरंतर प्रवाहित हो रही है। इसी क्रम में प्रतिदिन कथा पूर्व नाट्य मंचन किया जा रहा है। आज की प्रस्तुति सामाजिक समरसता पर आधारित रही, जिसमें समाज में एकता, भाईचारा और भेदभाव मिटाने का संदेश अत्यंत प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। इस प्रेरणादायी नाट्य मंचन ने सभी दर्शकों के मन में समरस समाज निर्माण की भावना को और सुदृढ़ किया।

तस्वीरें देखें
चतुर्थ दिवस

राम कथा

कुटुंब प्रबोधन

श्रीराम कथा । चतुर्थ दिवस । संस्कारधानी जबलपुर संस्कारधानी जबलपुर में समरसता सेवा संगठन द्वारा परम पूज्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीवाणी से भव्य श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी ने जबलपुर प्रवास के दौरान भटौली स्थित साकेत वाटिका राघव कुटी पहुंचकर पूज्य गुरुवर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी ने पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सादर अभिवादन किया तथा उनके सान्निध्य में कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने साकेत वाटिका में जगद्गुरु राघवदेवाचार्य जी, स्वामी गिरीशा नन्द जी महाराज, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी का भी आशीर्वाद लिया। समरसता सेवा संगठन के तत्वाधान में श्रीराम का आयोजन अवधपुरी गौरीघाट में किया गया है। पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के मुखार बिन्द से विगत 5 अप्रैल से प्रारम्भ हुई श्रीराम कथा का बुधवार को चतुर्थ दिवस था, चुंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कथा में शामिल होना था परन्तु कार्यक्रम में परिवर्तन के कारण मुख्यमंत्री जी महाराज जी से भेंट करने उनके विश्राम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साकेत वाटिका आगमन पर समरसता सेवा संगठन द्वारा उनकी आगवनी एवं भव्य स्वागत किया गया। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, डॉ जितेंद्र जामदार, पं रोहित दुबे, अखिल मिश्रा, गुलशन मखीजा, धीरज अग्रवाल के साथ संगठन के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। इस पावन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह, श्री अभिलाष पांडे, श्री संतोष बरकड़े ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

तस्वीरें देखें
पंचम दिवस

राम कथा

पर्यावरण

श्रीराम कथा। पंचम दिवस। विशाल भंडारा प्रसादी । श्री राम विवाह। संस्कारधानी जबलपुर संस्कारधानी जबलपुर में समरसता सेवा संगठन द्वारा परम पूज्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की श्रीवाणी से भव्य श्रीराम कथा

तस्वीरें देखें
षष्ठ दिवस

राम कथा

स्व-बोध एवं स्वदेशी

श्रीराम कथा। षष्ठम दिवस । संस्कारधानी जबलपुर समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में परम पूज्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की पावन श्रीवाणी के पूर्व आज “नागरिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन” विषय पर प्रेरणादायक नाट्य मंचन किया गया। इस सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। नाट्य मंचन ने यह स्पष्ट किया कि जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करता है, तभी एक मजबूत, संगठित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। यह प्रस्तुति उपस्थित जनसमूह के लिए न केवल प्रेरणास्रोत बनी, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

तस्वीरें देखें
सप्तम दिवस

राम कथा

नागरिक कर्त्तव्य

श्रीराम कथा। सप्तम दिवस । संस्कारधानी जबलपुर समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के पूर्व आज नाट्य मंचन में अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह की वीरता को समर्पित प्रस्तुति दी गई। इस प्रभावशाली मंचन में राजा कुंवर रघुनाथ शाह के अद्वितीय साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति उनके बलिदान को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। जबलपुर की पावन धरती से जुड़े इस महान वीर ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं किया। नाट्य मंचन ने दर्शाया कि किस प्रकार उन्होंने अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष किया और इतिहास में अमर हो गए। उनकी वीरगाथा ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। यह प्रस्तुति केवल एक नाटक नहीं, बल्कि वीरों के त्याग और बलिदान को नमन करने का सशक्त माध्यम बनी।

तस्वीरें देखें
अष्टम दिवस

राम कथा

शंकर शाह रघुनाथ शाह

श्रीराम कथा। अष्टम दिवस । संस्कारधानी जबलपुर माँ नर्मदा जी की अहेतु कृपा से समरसता सेवा संगठन की कार्ययोजना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर आज प्रातः कालीघाट भटौली में परम पूज्य पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के पावन सान्निध्य में मां नर्मदा जी के तट पर दिव्य स्नान, राघव पूजन एवं आराधना का पुण्य अवसर ..... इस पावन बेला में समरसता सेवा संगठन के सभी साथी, सहयोगीगण एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस दिव्य आयोजन के साक्षी बने। मां नर्मदा जी के पावन तट पर हुई पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक वातावरण ने सभी के मन को श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। माँ नर्मदा जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

तस्वीरें देखें
नवम दिवस

राम कथा

शंकर शाह रघुनाथ शाह

श्रीराम कथा। नवम दिवस । संस्कारधानी जबलपुर

तस्वीरें देखें
दशम दिवस

श्री राघव सेवा

राघव सेवा

माँ नर्मदा जी की अहेतु कृपा से समरसता सेवा संगठन की कार्ययोजना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर प्रातः कालीघाट भटौली में परम पूज्य पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी के पावन सान्निध्य में मां नर्मदा जी के तट पर दिव्य स्नान, राघव पूजन एवं आराधना का पुण्य अवसर ..... इस पावन बेला में समरसता सेवा संगठन के सभी साथी, सहयोगीगण एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर इस दिव्य आयोजन के साक्षी बने। मां नर्मदा जी के पावन तट पर हुई पूजा-अर्चना एवं उन आध्यात्मिक वातावरण ने सभी के मन को श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। माँ नर्मदा जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

तस्वीरें देखें
संगठन से जुड़ें