।। परम पूज्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के पावन आगमन पर संस्कारधानी में होगी भव्य, दिव्य श्रीरामकथा।।

कार्यक्रम तिथि

17 जनवरी 2026

 

संस्कारधानी जबलपुर एक बार फिर आध्यात्मिक गौरव के शिखर को छूने जा रही है। समरसता सेवा संगठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर परम पूज्य जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्रीरामकथा का भव्य आयोजन आगामी 5 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक जबलपुर में प्रस्तावित है। इस अवधि में संपूर्ण संस्कारधानी राममय वातावरण से अनुप्राणित रहेगी।

इस दिव्य आयोजन को संस्कारधानी की गरिमा, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना के अनुरूप ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से समरसता सेवा संगठन द्वारा शहर के गणमान्य, प्रबुद्धजनों एवं सर्व समाज के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक सरदार बल्लभ भाई पटेल सभागार, गुजराती मंडल सिविक सेंटर में आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने इसे संस्कारधानीवासियों के लिए परम सौभाग्य का अवसर बताते हुए कहा कि लंबे अंतराल के बाद पूज्य गुरुदेव का पावन सानिध्य जबलपुर को प्राप्त हो रहा है। सभी ने एक स्वर में इस आयोजन को पूज्य गुरुदेव एवं संस्कारधानी की मर्यादा के अनुरूप भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सब सबको जाने, सब सबको माने” के ध्येय वाक्य के साथ संगठन ने समाज में समरसता एवं समर्थ भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्य किया है। 13 अप्रैल 2023 को परम पूज्य जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की पावन उपस्थिति में प्रारंभ हुआ संगठन, 13 अप्रैल 2026 को अपनी तीन वर्ष की अनवरत यात्रा पूर्ण कर चौथे वर्ष में प्रवेश करेगा। इसी पावन अवसर पर पूज्य गुरुदेव द्वारा 5 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक नौ दिवसीय श्रीरामकथा के माध्यम से जबलपुर को अपना दिव्य सानिध्य प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

बैठक में आयोजन स्थल, स्वरूप एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सभी ने अपने बहुमूल्य सुझाव देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सुझावों के आधार पर शीघ्र ही आयोजन समिति का गठन एवं स्थल का चयन किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से शरदभाई पालन, पं. हरिशंकर दुबे, पं. रमेश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र वाजपेयी, प्रो. आशुतोष दुबे, पं. ब्रजेश दीक्षित, पं. रोहित दुबे, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एड. मनीष मिश्रा, कैलाश अग्रवाल बब्बा, पं. देवेंद्र त्रिपाठी, यतीश अग्रवाल, प्रतुल श्रीवास्तव, पं. अशोक पांडे, गुलशन मखीजा, पं. संतोष शास्त्री, विवेक विजय भावे, सतेंद्र ज्योतिषी, सुधीर बुधरानी, सुदर्शन जगदीश चोहटेल, सरदार सतनाम सिंह, आलोक पाठक, वीरेंद्र साहू, पं. प्रवीण पाठक, उमेश साहू ओज, मनीष खरे, विवेक अग्रवाल रिंकू, श्यामनारायण बिरहा, अभिमन्यु जैन, सुरेश विचित्र, अशोक नामदेव, दास प्रसाद अहिरवार, सहेन्द्र श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, संतोष पांडे, किशोर कमलकर, डॉ. देवकुमार सोनकर, अभिजातकृष्ण त्रिपाठी, मोती शिवहरे, अंकित बबेले, एड. निर्मला नायक, संध्या जैन, सुधा तिवारी, स्मिता केहरी, मीना नामदेव, दीपक अग्रवाल, डॉ. सुनील मिश्रा, एड. जीपी सिंह, कल्लू छिरोल्या, विजय नेमा, अनूप राय, पं. लोकेश व्यास, परमवीर सिंह, विनय केसरवानी, राजकुमार रजक, यशवंत सिंह, विवेक रजक, सुशील केसरवानी, सौरभ निगम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

Jagadguru Rambhadracharya Ji Acharya Ramchandra Das 

#स्वामी_रामभद्राचार्य_जी #JagadguruRamabhadracharya #SanatanDharma #SamrastaSewaSangathan #श्री_राम_कथा #ShreeRamKatha #समरसता_सेवा_संगठन #Jabalpur #SanskarDhani 

संगठन से जुड़ें