रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड समारोह 2024-25

कार्यक्रम तिथि

26 अक्टूबर 2025

सेवा के पर्याय के रूप में प्रतिष्ठित विश्व के अग्रणी  सेवाभावी संगठन रोटरी इंटरनेशनल ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता  को अपने विशिष्ट सम्मान के लिए चयनित किया है,उसके लिए मैं हृदय की गहराई से आभार प्रकट करता हूं।

यह पुरस्कार मेरे लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि मैं रोटरी का सदस्य भी नहीं हूं ,  गैर रोटेरियन श्रेणी में  अंतरराष्ट्रीय स्तर का विशिष्ट गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त होना मुझे अभिभूत कर देने वाला क्षण है।

वास्तव में यह सम्मान राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित समरसता सेवा संगठन के ध्येय वाक्य " सब सबको जानें...सब सबको मानें "  का है , अतः इस सम्मान और पुरस्कार को मैं समरसता सेवा संगठन के सभी  कार्यकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष साथी सहयोगियों सहित सर्व समाज के प्रतिनिधि गणों जिनके पूर्ण मनोभाव और समर्पण से यह संभव हो रहा है को समर्पित करता हूं ।

 जिन्होंने " सब सबको जाने - सब सबको माने "के इस ध्येय वाक्य को अपना मूल मंत्र मानकर  अपने अथक परिश्रम से सर्व समाज तक पहुंचाया और सर्व समाज ने भी इसे मान्यता देकर अपना स्नेह , आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन समरसता सेवा संगठन को प्रदान किया है ।

इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए मेरा चयन करने पर मैं  रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट Stephanie A Urchic एवं रोटरी के समस्त सदस्यों के प्रति कृतज्ञ हूं,आभारी हूं और अपनी ओर से धन्यवाद देता हूं। - श्री संदीप जैन "गुड्डा भैया"

जबलपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय Dr Mohan Yadav जी, लोकनिर्माण मंत्री माननीय श्री Rakesh Singh जी, राज्यसभा सांसद रोटेरियन श्री Vivek Tankha जी की गरिमामय उपस्थित में संपन्न इस समारोह में रोटरी प्रांतपाल श्री Akhil Mishra जी, डॉ. Jitendra Jamdar जी , डॉ. Rajesh Dhirawani जी भी मंचासीन रहे । 

श्री संदीप जैन गुड्डा भैया ने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें सदैव सेवाभावी मार्ग पर सतत् चलते रहने की प्रेरणा देता रहेगा । एक बार पुनः रोटरी इंटरनेशनल और उसके सभी पदाधिकारी,सभी सदस्यों के प्रति आभार और धन्यवाद।

CM Madhya Pradesh PMO India Rotary International President Bharatiya Janata Party (BJP) Rotary International Friends of RSS #RotaryInternational Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) #Honored #Gratitude Sandeep Jain Sandeep Jain - संदीप जैन गुड्डा Samrasta Sewa Sangathan samrasta sewa sangathan #Jabalpur #MadhyaPradesh #SamrastaSewaSangathan #SandeepJain #Jainsandeepbjp #Bjp




संगठन से जुड़ें